एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, मेथी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3
आटे की बराबर लोइयां बनाएं और प्रत्येक लोई को पतला गोल बेल लें।
4
गरम तवे पर थेपला डालें। एक तरफ हल्के भूरे दाग आने पर पलट दें।
5
दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें।