चिकन
500 ग्राम
बड़े प्याज (स्लाइस में कटे हुए)
2
टमाटर बारीक कटे हुए
2
बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1
बड़े चम्मच दही
2
छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1
छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½
छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1
छोटा चम्मच गरम मसाला
½
छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1
छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1
नमक स्वादानुसार
बड़े चम्मच तेल
3
हरा धनिया सजाने के लिए
1
एक बाउल में चिकन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 20-30 मिनट के लिए मेरिनेट करें।
2
एक पैन में तेल गरम करें और मेरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तेज आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
3
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह पकाएं।
4
ढककर 10-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि चिकन अपना पानी छोड़ दे और अच्छी तरह गल जाए।
5
जब चिकन पक जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिला दें।
6
अलग पैन में प्याज के गोल स्लाइस हल्के सुनहरे होने तक भून लें।
7
तैयार चिकन को सर्विंग पैन में निकालें और ऊपर से भुने हुए प्याज के रिंग्स डालें।
8
हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म परोसें।